-->
 गणगौर के छोटे दोहे -1🌼

गणगौर के छोटे दोहे -1🌼

gangaur ke dohe

 🌸  गणगौर के छोटे दोहे -1🌼


१.हाथ में कंगन और मांग में टीका,
पसंद आया मुझे साजन जी का सलीका!!

 2. बांके बिहारी की छवि है न्यारी,
मैं लगती हूं साजन को प्यारी!!

3. कम बोले पर आंखों से सारे राज खोलें,
साजन हे मेरे बड़े  भोले!!

 4. गणगौर के गीत सब सखियों के संग,
चढ़ा है मुझ पर साजन जी के प्यार का रंग !!

५. ब्रह्मा विष्णु महेश है सृष्टि के कर्ता-धर्ता,
साजन जी को पाकर मैं धन्य हुई गणगोर माता!!

6. सज धज करती हूं गणगौर की पूजा,
साजन जी के जैसा नहीं कोई दूजा!!

७. पसंद आए सभी को लेकर टीवी सीरियल दीया और बाती,
आपको तो पता ही है साजन जी मेरे जीवन साथी!!

 ८. क्या कहूं कैसे बोलू नाम शर्म मुझे आती है,
 लो सुन लो सब साजन जी मेरे जीवन साथी है!!

 ९. उंगली में पहनी है डायमंड की रिंग,
साजन जी मेरे डियरेस्ट किंग!!

 १०  घने घने बाल और लंबी लंबी चोटी,
साजन जी का नाम ले बेड़ियां की बेटी!!

Sandhya Maheshwari

0 Response to " गणगौर के छोटे दोहे -1🌼"

Post a Comment

Let us know your feedback