Ram Navmi Wishes(राम नवमी)🙏🚩
. कौशल्या नंदन
🙏श्रीराम लला 🙏
का जन्मोत्सव और मेरे भाव
🙏🚩🙏🚩🙏🚩🙏
चैत्र शुक्ल नवमी पर
अवतरित हुए मर्यादा
पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र
भगवान ,
उनके जीवन आदर्शों का
करते हैं गुणगान!!
🙏🚩🙏🚩🙏🚩🙏
यूं तो आती है
हर महीने नवमी ,
पर रामनवमी की बात
है निराली,
कृपा हम पर बरसाए
साथ में मां अंबे और
मां काली !!
राम है हम सबके अंदर
चलो उसे जगाए,
शुभ अवसर है राम जन्म
का मिलकर इसे मनाए,
मन में हो गर रावण तत्व
तो इसको मार गिराए,
भगवान विष्णु के सातवें
अवतार है श्री राम,
उनके जीवन आदर्शों का
करते हैं गुणगान!!
🙏🚩🙏🚩🙏🚩🙏
पिता के वचन की
खातिर चौदह वर्ष का
वनवास लिया,
राज सिंहासन पल में
त्यागा , पुत्र धर्म
निर्वाह किया,
मां शबरी के झूठे बेर खाए,
प्रेम के समक्ष गए हार,
स्नेह भरे आतिथ्य को
मुस्कुरा कर किया
स्वीकार,
मर्यादा पुरुषोत्तम की
महिमा अपरंपार,
उनके जीवन आदर्शों
का करते हैं गुणगान!!
🙏🚩🙏🚩🙏🚩🙏
सुग्रीव ,निषादराज केवट
या (रावण ) शत्रु के
विभीषण भाई,
जिसने किया भरोसा
उससे मित्रता निभाई,
सखा धर्म का पालन
श्रीराम से लो जान,
उनके जीवन आदर्शों
का करते हैं गुणगान!!
🙏🚩🙏🚩🙏🚩🙏
सागर को बांध लेते पर
अपना धैर्य दिखाया,
तट पर बैठकर की
तपस्या समुद्र देव ने भी
शीश झुकाया,
सहनशक्ति का यह है
कितना सुंदर प्रमाण,
उनके जीवन आदर्शों
का करते हैं गुणगान!!
🙏🚩🙏🚩🙏🚩🙏
राज कर्तव्य निर्वाह किया
मां सीता का किया त्याग
वनवासी जैसा जीवन
जिया चाहे महल में रहा
निवास,
कर्तव्य और त्याग की
मूर्ति है प्रभु श्री राम,
कृपा हम पर बनाए
रखना सदा श्री भगवान,
धन्य हुए हम जानकर
आपके आदर्शों का गुणगान!!
🙏🚩🙏🚩🙏🚩🙏
सियावर रामचंद्र जी की जय,
आप सभी को हमारे आराध्य
🚩भगवान श्री राम 🚩
जन्मोत्सव की
बहुत-बहुत बधाई ,💐💐
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
0 Response to "Ram Navmi Wishes(राम नवमी)🙏🚩"
Post a Comment
Let us know your feedback