चैत्र सुदी पूर्णिमा और आज है मंगलवार, आज ही के दिन हमारे आराध्य "प्रभु हनुमानजी " का हुआ अवतार!! 🚩🚩🚩🚩🚩 अंजनी के लाल, हैं दुर्जनो के काल , गुणों की खान, सकल गुण निधान!!🙏 🚩🚩🚩🚩🚩 जब सीता मैया की खोज में चले लंका की और, मेनाक पर्वत ने दिया थोड़ा रुकने पर जोर, छूकर पर्वत को किया प्रणाम,🙏 लेकिन रुक कर किया नहीं आराम, यह प्रसंग देता है हमें सुंदर संदेश...🙌 काम को ना छोड़ो कभी भी अधूरा, बाधाएं जितनी भी आए मार्ग में सदैव करो पूरा!! 🚩🚩🚩🚩🚩 जब लक्ष्मण को मूर्छा आई, वेदजी ने संजीवनी सुझाई, जब ना हो पाई संजीवनी की पहचान, पूरा पर्वत लाकर बाबा ने निकाला समस्या का समाधान!! यह प्रसंग देता है हमें सुंदर संदेश ....🙌 ना होना कभी परिस्थितियों से परेशान, हर समस्या का सदैव होता है निदान!! 🚩🚩🚩🚩🚩 सूक्ष्म रूप में मां सीता के दर्शन, विराट रूप में लंका का दहन, यह प्रसंग देता है हमें यह सुंदर संदेश...🙌 करो सदा ज्ञान का अर्जन, जितना जरूरी हो उतना ही प्रदर्शन!! 🚩🚩🚩🚩🚩 जब चतुराई से सुरसा को हराया, किसी भी समस्या में ना खुद को उलझाया, प्रसंग देता है हमें सुंदर संदेश...🙌 काबू में हो सदा आवेग , जरूरी है बल के साथ बुद्धि प्रयोग और विवेक!! 🚩🚩🚩🚩🚩 मेघनाथ ने जब ब्रह्मास्त्र उठाया, तो बंदी होकर ब्रह्मास्त्र का मान बढ़ाया, इस प्रसंग से मिलता है सुंदर संदेश...🙌 जीवन में कुछ आदर्श बनाओ, हर हाल में उनको निभाओ!! रूद्र अवतार हनुमान जी की यह सीख, आपको बनाएगी जीवन में निर्भीक !! 🚩🚩🚩🚩🙌 बोलो सियावर रामचंद्र जी की जय ,🙏🙏 पवनसुत हनुमानजी की जय ,🚩🚩 🙏🚩🙏🚩🙏🚩🙏
1 Response to "अंजनी पुत्र हमारे आराध्य देव हनुमान जी के जन्मोत्सव पर भक्तों के लिए सुंदर संदेश💐🎉🙏🚩 🙏🚩🙏🚩🙏🚩🙏 (HANUMAN JAYANTI 2021)"
बहुत सुन्दर चित्रण🙏🙏
ReplyDelete