दादी को श्रद्धांजलि🙏
🌹🌹🌹दादी🌹🌹🌹
🙏 "सादर नमन"🙏
जो बिस्तर से उठ ना पाते
दुनिया से उठकर चले गए ।
ईश्वर तेरी मायानगरी में देखो
इंसां फिर से छले गए।
💐
रिश्ते-नातों का हर बन्धन
इक झटके में ही तोड़ गए,
क्या अपने? क्या बेगाने?
सबको ऐसे ही छोड़ गए ।
💐
पल, क्षण, दिन, सप्ताह, महीने
और बरस बीतते जाएँगे;
पर तुम्हारी झलक पाने को अब
ये नैन तरस जाएँगे।
💐
फिर भी प्रभु कृपा तुम्हारी,
तुमने ही जीवन दान दिया है,
ऋण उसका सबको चुकाना होगा,
आपकी कृपाओ के बदले
इस पीड़ा को उठाना होगा।
💐
ईश्वर तुम्हारी दुनिया में भी अच्छे
इंसानों की कमी है शायद,
लेकिन ❤दादी❤ को पास बुलाकर
तुम्हारी आँखों में भी नमी है शायद।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏
0 Response to "दादी को श्रद्धांजलि🙏"
Post a Comment
Let us know your feedback