श्रद्धांजलि - Shradhanjali(💐तृतीय मास पुण्यस्मरण💐)🙏
🙏जय श्रीमन्नारायण🙏
💐तृतीय मास पुण्यस्मरण💐
❤दादा❤
"सच तो यह है कि पिता कभी दुनिया से विदा नहीं होंगे,
कर्जदार रहेंगे हम उनके सदा, हमसे यह कभी अदा नहीं होंगे"!!
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
उनके नाक के जैसी हमारी नाक ...
उनकी आदतों के जैसी हमारी आदतें...
उनकी आंखों में जो हमें लेकर सपने थे,
उन्हें पूरा करने के लिए हमारे
बढ़ते कदम ,
जीवन में जो सबक पिता से सीखे हैं
वो कोई स्कूल या कोई यूनिवर्सिटी नही सिखा सकती ,
यह धरोहर है हमारे पास,
इससे कभी जुदा नहीं होंगे....
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
लोग हमें आपका का हूबहू कहते हैं,
आप हर वक्त स्मृतियों में रहते हैं...
कैसे कह दें हम कि दूर हो गए स्नेह आशीष के हाथ,
क्योंकि सुविचारो के रूप में आज भी है आप हमारे साथ !! श्रद्धांजलि 🌸🌸 दिल से.....
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
0 Response to "श्रद्धांजलि - Shradhanjali(💐तृतीय मास पुण्यस्मरण💐)🙏"
Post a Comment
Let us know your feedback