-->
🌿Labours day special🌿(श्रमिक दिवस )

🌿Labours day special🌿(श्रमिक दिवस )

Labour's Day

 🌿Labours day special🌿

    1 may 2021
जो अपने पसीने से मिट्टी
 को सिचते हैं और सोना
 उगाते हैं,
जिनकी वजह से खेत
 ही नहीं  हमारे जीवन भी
 लहलहाते हैं,
अपने कंधों पर सारी 
दुनिया का बोझ उठाते हैं,
प्रणाम उन्हें हम उनके
 सम्मान में अपना सिर
 झुकाते हैं!!
🙏🙏🙏🙏🙏
जब श्रमिक मेहनत 
करता है,
तब ना जाने कितनों का 
घर चलता है,
अपने श्रम से वह दुनिया 
को तारते हैं,
परिस्थितियों के सामने 
वह कब -कहां हारते हैं!!
💪💪💪💪💪
मजदूरों से ही ऊंची- ऊंची
ईमारते हैं,
देश में हौसला और दिल
 में हसरते  हैं,
उन्हीं की वजह से है
जीवन में हरियाली,
दिन जैसे उजली होली 
और रात जैसे रोशन
 दिवाली!!
🎉🎉🎉🎉🎉
जो है  समाज की नींव और
जिन पर हैं देश को गुरूर,
जिनमे है जुनून और
 काम को लेकर
 सुरूर,
गर ठान ले तो कर दे 
सबकी परेशानी को दूर,
उसे  कहते हैं मजबूत
 और मजदूर !!
☝️☝️☝️☝️☝️
काश ,इमारतों की तरह 
मजदूर की किस्मत 
बुलंद हो जाए,
उनके घरों की रोशनी से
 ये दुनिया रोशन हो जाए !!
🎊🎊🎊🎊🎊
पहनावा अलग -अलग 
हो सकता है,
पर हर वह व्यक्ति जो 
अपना काम दिल से
 करता है...
लेबर है 👏👏
मजदूर ( श्रमिक)दिवस की
 शुभकामनाएं 💐🌻

0 Response to "🌿Labours day special🌿(श्रमिक दिवस )"

Post a Comment

Let us know your feedback