-->
दादी को श्रद्धांजलि मैसेज  हिंदी में ( एकादशमाह पुण्यस्मरण)

दादी को श्रद्धांजलि मैसेज हिंदी में ( एकादशमाह पुण्यस्मरण)

shradhanjali

 दादी को श्रद्धांजलि मैसेज

 हिंदी में 😥💐🙏🙏
______
"एकादशमाह पुण्यस्मरण"
🙏🙏🙏🙏🙏🙏
  💐💐दादी💐💐
दादी आपका क्या कहना,
आप तो थे परिवार का
 गहना,
अच्छा खाना- खिलाना,
 बन -ठन के रहना हर 
 बात के आप शौकीन,
आपको भूल पाना इक पल
के लिए भी नामुमकिन!!
🌸🌸🌸🌸🌸
घर के बड़े थे आप और सब
 को करते थे एक सा प्यार,
सभी की खुशियों का रखते
 थे आप ख्याल,
11 महीने बीत गए आपके
 बिन,
आपको भूल पाना इक पल
के लिए भी नामुमकिन!!
🌸🌸🌸🌸🌸
आप अपने अनुभव से 
हमें हर अच्छी सीख
सिखाती थी,
आप हमारी आवाज से
 ही हमारे सुख-दुख भांप
 जाती थी,
तौर- तरीके आपके और
 भाषा रही आपकी बहुत
 ही शालीन,
आपको भूल पाना इक पल
के लिए भी नामुमकिन!!
🌸🌸🌸🌸🌸
बिछड़ गए आप जीवन की
 राहों से...😥
पर दिल से ना जा पाओगे,
सच कहती हूं दादी आप
 हमेशा बहुत याद आओगे!!
🌸🌸🌸🌸🌸
श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं
 हम झुका कर माथ,
सदा बना रहे आपका
 हम पर आशीर्वाद!!
🙏🙏🙏🙏🙏
आपके श्री चरणो में
👏शत शत नमन👏

0 Response to "दादी को श्रद्धांजलि मैसेज हिंदी में ( एकादशमाह पुण्यस्मरण)"

Post a Comment

Let us know your feedback