प्रथम पुण्यस्मरण पर दादी को श्रद्धांजलि
🙏प्रथम पुण्यस्मरण🙏
💐 दादी 💐
" त्योहार और व्यवहार"
🌻🌻🌻🌻🌻🌻
हर साल मनाया रक्षाबंधन
पर आपका और बाउजी
का साथ- साथ जन्मदिन,💐
पर फीके से लगे साल भर
के तीज- त्यौहार आपके
बिन!!
☔☔☔☔☂️
आपके दिए हुए संस्कारों को
रेशम के धागों 🎀में यादें
पिरो रहे हैं…
आपकी हर छोटी- बड़ी बातें
हम यादों में संजो रहे हैं !!
💐💐💐💐💐
दिन बीते ,महीने बीते एक
साल बीता युग के जैसा,
इक बात समझ आई
दादी सच में कोई नहीं है
आपके जैसा!!
💐💐💐💐💐
मुश्किले भी आई जीवन
की राहों में पर कुछ न
बिगाड़ सकी आपकी
इच्छाशक्ति का,
ये परिणाम था भगवान के
प्रति आपकी श्रद्धा -भक्ति
का !!
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
घेवर, मठरी और मिठाईयां
इस साल भी हम खाएंगे,
पर आपके हाथ के सत्तू के
लड्डू बहुत याद आएंगे!!
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
इन्हीं पंक्तियों के साथ शब्दों को विराम,
दादी आपको हमारा सादर प्रणाम !!
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
0 Response to "प्रथम पुण्यस्मरण पर दादी को श्रद्धांजलि"
Post a Comment
Let us know your feedback