अखंड सौभाग्य के महापर्व करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
सदा रहे साजनाजी का साथ,
है आज की खूबसूरत
रात ,
चौथ माता लंबी उम्र हों पिया
की ये आशीष देना ,
सुनो करवाचौथ के चांद जरा
जल्दी आ जाना !!
🎉🎉🎉🎉🎉
ये करवा चौथ का त्यौहार
साजन से है,
मेरा साजोश्रृंगार सब साजन
से है ,
कंगन पायल की झंकार
साजन से है,
ये मनमानुहार साजन से है,
मेरे जीवन में प्यार साजन
से है,
ये महका घर संसार
साजन से है!!
🎉🎉🎉🎉🎉
अमर सुहाग हो अमर पियर
वासा ये वरदान दे जाना ,
सुनो करवाचौथ के चांद जरा जल्दी से आ जाना !!
🎉🎉🎉🎉🎉
माना भूख से मैं नहीं अकुलाऊंगी ,
पर पिया मिलन की बेकरारी
ज्यादा देर नही सह पाऊंगी ,
पूजा कर छलनी में देखुगी साजन का मुखड़ा,
पियूंगी उनके हाथो से
करवे का पानी,
साजन मेरे राजा में उनकी रानी!!
🎉🎉🎉🎉🎉
ये करवा चौथ की रात है
नखरे मत दिखाना,
देख कर पिया का मुखड़ा
में व्रत खोल लू
फिर भले ही तुम
बादलों में तुम छुप जाना,
सुनो करवाचौथ के चांद सुहागनो को दर्शन देने रात को जरा जल्दी आ जाना !!
🙏🙏🙏🙏🙏
Super duper 👍👍
ReplyDelete👍👍👍👍👍Super
ReplyDelete