-->
दीपावली की शुभकामनाएं  हिंदी में......🙏🙏

दीपावली की शुभकामनाएं हिंदी में......🙏🙏

happydiwali

 दीपावली की शुभकामनाएं

 हिंदी में......🙏🙏
______

🎊शुभ दिपावली🎊
जब मन महके बहारों सा,
आंगन चमके सितारों सा,
जब शुभ - लाभ लिखा हो
द्वार पर,
गेंदा महके मालाओहार पर,
जब प्रेम के दीपक जलते है,
जोश से हम सब मिलते हैं,
चाशनी सी मीठी बोली हो,
रंगो की रंगोली हो,
दीपक संग ज्योति जलती है,
उस दिन दिपावली होती है!! 
🎊🎊🎊🎊🎊
जब सपने भी श्रंगारित हो,
जब प्रीत की मन में बारिश
 हो,
आनंद की गंगा बहती हैं,
मंद पवन ये कहती हैं,
किसी का हमसे बैर नहीं,
सब अपने से कोई गैर नहीं,
जब खुशियां चमके निगाहों
 में,
उमंग का उत्सव भावो में,
उत्साह -अपनत्व बातो में,
जब तनमन दोनों सज जाते
 है,
सद्भाव से गले लगाते हैं,
आशिष बड़ों से मिलते है,
घर घर कमल खिलते हैं,
गणेश जी संग मां लक्ष्मी 
 सरस्वती होती है,
गहनों की पूजा होती हैं,
गृह लक्ष्मी जब हंसती है,
 उस दिन दिवाली होती है !!
💫🎊🎉💫🎊🎉🙏

0 Response to "दीपावली की शुभकामनाएं हिंदी में......🙏🙏"

Post a Comment

Let us know your feedback