-->
रिश्तेदारों  शादी में बोले जाने  वालेपर दोहे और शायरी

रिश्तेदारों शादी में बोले जाने वालेपर दोहे और शायरी


जिंदगी में आप दोनो की

 एहमियत हम बता नहीं

 सकते,

दिल में आपकी कितनी

 खास जगह है ये शब्दो

से जता नहीं सकते,

आपसे हमारा रिश्ता है

 बेहद अनमोल ,

ये वो ऋण है जो कभी

हम चुका नहीं सकते!!

_____


 पापाजी मम्मीजी है परिवार

 की शान ,

दादाजी- दादीजी के बसते

  थे उनमें प्राण,

घर के सभी बच्चे है उनकी

 आंखों के तारे,

कभी नही वो जिंदगी में हारे, 

सभी भाइयों और बहनों से है

 उन का अनोखा रिश्ता,

 बेटे -बहुओं से  है गहरा

 नाता ,

शांत एवं सरल है आपका

 स्वभाव, 

जिंदगी में ना है जिसके कोई

 अभाव,

यूं ही रहे सदा आपका

 प्रभाव!!

____


 सूरज जैसा प्रभावशाली

 तेज है आप दोनो का,

चाँद जैसा उजला स्वभाव है आप दोनो का,

अनुशासित जीवन से सजाया

 है मूंदड़ा परिवार,

धन्य हैं हम हमे मिला

आपका साथ और

इतना सुंदर घर द्वार!!

_____


 देवरानीजी पहने  कंगन  और

  छल्ला!!

देवरजी ने तो पकड़ लिया

 जीवन भर के लिए पल्ला!!

_____


 आप दोनो के रिश्ते में प्यार

 की मिठास रहे,

यूं ही एक दूसरे के लिए

 एहसास रहे,

इस प्यारी सी हैं ज़िन्दगी

में,

ऐसे ही सदा आपका साथ

 रहे!! 

1 Response to "रिश्तेदारों शादी में बोले जाने वालेपर दोहे और शायरी"

Let us know your feedback