Best birthday wishes for wife 🎁❤️
Best birthday wishes for wife 🎁❤️
💐🥳🎂👨❤️👨🎂🥳💐
मेरी जीवन संगिनी
दिन की रौशनी हो तुम,
रात की चांदनी भी तुम
मेरे जीवन की बगिया
का महकता गुलाब तुम!!
मेरे सुबह का प्रारंभ तुम,
मेरे कार्यो का उत्सर्ग तुम,
मेरी शाम की आस हो तुम।
मेरी रातों का ख्वाब तुम,
भोली हो, सरल हो तुम,
सादगी की प्रतिमूर्ति तुम,
सदा हँसती रहती हो तुम,
परिवार का विश्वास हो तुम,
बच्चों पर स्नेह की बौछार हो
तुम,
मेरे जीवन के कोरे पन्नो पर
लिखी हुई किताब हो तुम!!
अपने माता पिता की दुलारी
हो,
मेरे माता-पिता की लाडली तुम,
भाई बहन की रंगोली हो
परिवार की प्यारी तुम!!
बेटी भी तुम बहू भी तुम,
बेटी भी तुम बहु भी तुम
पत्नी भी तुम मेरी प्रियतमा
भी तुम,
हर जगह बस तुम ही तुम!!
अपनी सखियों के बीच
महकती खुशबू हो तुम,
रिश्ते - नाते निभाने में
सदैव सक्रिय हो तुम !!
प्रभु का दिया वरदान हो
मेरे चरित्र का प्रमाण तुम,
दिन-रात,सुबह हो या शाम
हर पल यादों में समाई तुम!!
💫💫💫💫💫💫
0 Response to "Best birthday wishes for wife 🎁❤️"
Post a Comment
Let us know your feedback