Shradhanjali(माताजी को श्रद्धांजलि)🙏
जय श्री कृष्णा🙏
परम पूजनीय माताजी 🙏
यह समाचार पाकर मन कोअत्यन्त दुख हुआ ,
ममता की मूर्ति ,हंसमुख स्वभाव पू्जनीय माताजी
का आकस्मिक वैकुंठवास
के दुःखद समाचार
ज्ञात हुये!!
सर्व शक्तिमान भगवान
ने जन्म से लेकर परण
तक कई अवसर हमे ऐसे प्रदान किये जिसकी
जानकारी प्रायः हमे
हुआ करती है,
किंतु अंतिम कुंजी प्रभु ने अपने स्वयं के पास रखी!!
इंसान को मालूम नही होता उसे कब चले जाना है !!
अपना जब कोई बिछुड़ता
है तो दुख तो होता ही है ,
किंतु केवल दुख व्यक्त करने से हम उनको भूल नही
सकते,
ये शास्वत सत्य है पूज्य माताजी आज हमारे बीच
नही है,
किंतु उनका परम्
ममतामय स्वभाव, कर्मयोगी , मृदुभाषी व्यवहार के
जरिए सदैव हमारे
बीच रहेगी !!
दुख की इस घड़ी में हमारा पूरा परिवार आपका सहभागी है!!
साथ ही परम पिता
परमात्मा से प्रार्थना
करते है की पुण्य आत्मा
को चीर शांति और
अपने पद पंकज में यथा स्थान दे !!
ऐसी हम ब्रह्मांड नायक भगवान लक्ष्मी वेंकटेश् एवम्
श्री चाभूजाजी से कामना करते है!!
ॐ शांति शांति शांति
🙏🙏🙏🙏🙏
💐💐💐💐💐
0 Response to "Shradhanjali(माताजी को श्रद्धांजलि)🙏"
Post a Comment
Let us know your feedback