श्रद्धांजलि - Shradhanjali, (💐प्रथम मास पुण्य स्मरण💐)🙏
🙏श्री कृष्ण शरणम ममः🙏
💐प्रथम मास पुण्य स्मरण💐
*🌸गुणगान🌸*
"बच्चों के प्यारे दादा"
बाल दिवस पर चले गए छोड़कर संसार,
तुमको शत-शत नमन है ओजस्वी किरदार !!
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
चले गए तुम घर से
पर मन से दूर नहीं !!
चले गए जीवन से
पर मन से दूर नहीं !!
💐
अब न रखोगे सर पर हाथ
पर स्पर्श तो महसूस होगा,
अब न मिलेगी आहट तुम्हारी
पर अहसास तो बाकी होगा !!
💐
हृदय कोमल,आवाज में सिंह सा दहाड़ था,
समस्याओं से निपटने का एक अलग ही जुगाड़ था!!
💐
कभी कमजोर नहीं हुए
परिस्थितियों से सदैव लड़े ,
हाथ नहीं फैलाया जीवन में,
स्वाभिमान के धनी बड़े !!
💐
तिनका- तिनका जोड़ घर का निर्माण किया ,
कैसे परिवार के सभी बच्चों को ,
अपने पैरों पर खड़ा किया !!
💐
हमें सही मार्गदर्शन देने दादा तुम्हें पास खड़ा पाएंगे ,
खुशी हो या गम हर मौके पर आप याद बहुत आएंगे !!
💐
जब भी घर के बड़ों द्वारा ,
कंधों पर हाथ रखा पाएंगे ,
आपके आसपास रहने का,
वे आभास दिए जायेंगे !!
💐
श्रद्धा ,सबुरी, संयम हमने तीनों तुमसे ही पाया,
और कुछ नहीं कहना बस मन भर आया!!
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
❤अब यादें ही शेष ❤
0 Response to "श्रद्धांजलि - Shradhanjali, (💐प्रथम मास पुण्य स्मरण💐)🙏"
Post a Comment
Let us know your feedback