शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं हिंदी में
शरद पूर्णिमा की
शुभकामनाएं हिंदी में.
______
करेंगे महारास श्री कृष्ण
गोपियों संग आज की रात,
चंदा संग निकलेगी तारो
की बारात!!
💫💫💫💫💫
कितने इंतजार के बाद
आई है शरद पूर्णिमा,
चांद को देख शरमा कर
ना जाने कहा छुप गई
कालिमा!!
💫💫💫💫💫
आज रात उजली चांदनी
चारो ओर खिलेगी,
बरसेगा आसमान से अमृत,
रोग - दोष की एक ना
चलेगी !!
💫💫💫💫💫
सोलह कलाओं से समाहित
होंगे पूनम के चंद्रमा,
टिम-टिम चमकेंगे तारे
माहौल होगा कितना
खुशनुमा !!
💫💫💫💫💫
भ्रमण करेगी मां लक्ष्मी
स्वागत करेगी रजनी,
रजत पात्र में खीर होगी
छत पर,
छलनी से टप- टप गिरेगी
अमृत रूपी चांदनी!!
💫💫💫💫💫
भजन आरती भक्त करेंगे
बरसेंगे अमृत मोती,
एक टक चंद्रमाजी को
जो देखे बढ़ेगी नैनो की ज्योति!!
💫💫💫💫💫
यही शुभकामनाएं मां लक्ष्मी
इस शुभ दिन आए आपके
द्वार,
बधाई हो आया शरद
पूर्णिमा का त्योहार!!
🙏🙏🙏🙏🙏
🙏🙏🙏🙏🙏 Super
ReplyDelete