-->
शरद पूर्णिमा की  शुभकामनाएं हिंदी में

शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं हिंदी में

happyshardpurnima

शरद पूर्णिमा की 
शुभकामनाएं हिंदी में.
______

करेंगे महारास श्री कृष्ण
गोपियों संग आज की रात,
चंदा संग निकलेगी तारो
की बारात!!
💫💫💫💫💫
 कितने इंतजार के बाद
आई है शरद पूर्णिमा,
चांद को देख शरमा कर
ना जाने कहा  छुप गई
 कालिमा!!
💫💫💫💫💫
आज रात उजली चांदनी
 चारो ओर खिलेगी,
बरसेगा आसमान से अमृत,
रोग - दोष की एक ना
 चलेगी !!
💫💫💫💫💫
सोलह कलाओं से समाहित
 होंगे पूनम के चंद्रमा,
टिम-टिम चमकेंगे तारे
माहौल होगा कितना
 खुशनुमा !!
💫💫💫💫💫
 भ्रमण करेगी मां लक्ष्मी 
स्वागत करेगी रजनी,
रजत पात्र में खीर होगी
 छत पर,
छलनी से टप- टप गिरेगी
अमृत रूपी चांदनी!!
💫💫💫💫💫
भजन आरती भक्त करेंगे
बरसेंगे अमृत मोती,
एक टक चंद्रमाजी को
 जो देखे बढ़ेगी नैनो की ज्योति!!
💫💫💫💫💫
यही शुभकामनाएं मां लक्ष्मी
 इस शुभ दिन आए आपके
 द्वार,
बधाई  हो आया शरद
 पूर्णिमा का त्योहार!!
🙏🙏🙏🙏🙏

1 Response to "शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं हिंदी में"

Let us know your feedback