-->
funny script for drama In Hindi

funny script for drama In Hindi



सभी को राम राम🙏

आज की शाम को रंगीन

 बनाने ऐसा लग रहा है जैसे

 सितारे ज़मीन पर उतर आये

 हैं आप सभी का तहे दिल से

 स्वागत  हैं.🙏🙏


रोली है  चंदन है,

बंधने जा रहा नए रिश्तो का

 खूबसूरत  बंधन है,

सभी शामिल हुए हमारी

 खुशियों में,

 दिल से आपका स्वागत

 अभिनंदन है!!

🙏🙏🙏🙏🙏

मन मचल के मोर होना

 चाहिए,

आज की  शाम थोड़ी मस्ती

 थोडा शोर होना चाहिए…😄


इक छोटी सी नोक झोंक की

परफॉरमेंस हम कोशिश

 करेंगे से आपको हंसाने 

की ....

______


भैया बड़े आराम चेयर पर बैठे

 हुए है.....

 भाभी के हाथ में पानी का

 ग्लास है.....

भाभी:ये लो क्रोसिन 

भैया: अरे नही मुझे बुखार नही है.....

भाभी:  तो डाइजीन ले लो

भैया :नही मुझे एसिडिटी  भी

 नही है

भाभी : लो कॉम्बिफ्लेम हाथ

 पैर दुखना बंद हो जाएगा.

भैया : अरे  मुझे कुछ नही

 हुआ है मैं एकदम ठीक हु 

भाभी: तो फटाफट उठो मेरे

 लिए एक कप चाय और

 नाश्ता बनादो.....

🤣🤣🤣🤣🤣


भैया जैसे ही चेयर से उठे

भाभी : कहाँ जा रहे हो मेरे

 लिए चाय बनाने...

भैया  : नहीं में तुम्हारी आदतों

 से परेशान हो गया हूं मैं

 भाई से बात करता हूं वो

  भाभी के साथ इतना खुश कैसे रहता हैं??

 भैया मोबाइल कान पर

 लगाते हैं

 5 सेकंड  बाद इधर उधर देखते है और फोन काट देते है

भाभी : क्या हुआ ?

हो गई भैय्या से बात

भैया: नहीं, वो अभी बिजी है

बोल रहा है बाद में कॉल करना अभी में भाभी के लिए

 चाय बना रहा हूं.....

🤣🤣🤣🤣🤣

भाभी : चलो जाने दो चाय ,नाश्ता 


तुम कितने भोले हो ...

तुम्हे तो कोई भी आसानी से 

बेवकूफ  बना देता है

भैया :हां शुरुवात तो तुम्हारे

 मायके वालो  ने करी थी...🤣🤣🤣🤣🤣🤣

भाभी :तुम हर बात  मेरे

 मायके वालो को क्यों लेकर

 आते हो

भैया :तो वो भी आग में घी

 डालते रहते हैं

भाभी: अब क्या किया मेरे

 मायके वालों ने...

भैया: फोन लगाकर रोज पूछते रहते हैं आप हमारी

 बेटी के साथ खुश तो हो ना

 🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣

भैया : चलो जाने दो ये बाते,

 तुमने आज के प्रोग्राम की अच्छे

 से तैयारी कर ली ना

भाभी ; अरे कहा ..

 में गिर गई थी मुझे  लग गई

भैया: अरे कहां गिर गई थी

 और कहा लग गई..

भाभी : बेड पर गिर गई थी

 और आंख लग गई

🤣🤣🤣🤣🤣

भैया : सुनो संगीता तुम्हे

 मालूम है हिपनोटाइज करना

 क्या होता है

भाभी : किसी को अपने

 कंट्रोल में कर के अपनी मर्जी

  के काम करवाना....

भैया;  चल झूठी, उसे तो शादी कहते हैं...

🤣🤣🤣🤣🤣🤣

हंसते हंसते  कट जाए रस्ते

 जिंदगी यूं ही चलती रहे!!

आप सभी का धन्यवाद इतने

अच्छे से सुनने और देखने  के

 लिए

""बस हो गई हमारी नोकझोंक पूरी ,

ऐसी ही उमंग बनी रहे

 इसलिए आप की तालियां है

 जरूरी"" !!

🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Thank you so much 

2 Responses to "funny script for drama In Hindi"

Let us know your feedback