funny script for drama In Hindi
सभी को राम राम🙏
आज की शाम को रंगीन
बनाने ऐसा लग रहा है जैसे
सितारे ज़मीन पर उतर आये
हैं आप सभी का तहे दिल से
स्वागत हैं.🙏🙏
रोली है चंदन है,
बंधने जा रहा नए रिश्तो का
खूबसूरत बंधन है,
सभी शामिल हुए हमारी
खुशियों में,
दिल से आपका स्वागत
अभिनंदन है!!
🙏🙏🙏🙏🙏
मन मचल के मोर होना
चाहिए,
आज की शाम थोड़ी मस्ती
थोडा शोर होना चाहिए…😄
इक छोटी सी नोक झोंक की
परफॉरमेंस हम कोशिश
करेंगे से आपको हंसाने
की ....
______
भैया बड़े आराम चेयर पर बैठे
हुए है.....
भाभी के हाथ में पानी का
ग्लास है.....
भाभी:ये लो क्रोसिन
भैया: अरे नही मुझे बुखार नही है.....
भाभी: तो डाइजीन ले लो
भैया :नही मुझे एसिडिटी भी
नही है
भाभी : लो कॉम्बिफ्लेम हाथ
पैर दुखना बंद हो जाएगा.
भैया : अरे मुझे कुछ नही
हुआ है मैं एकदम ठीक हु
भाभी: तो फटाफट उठो मेरे
लिए एक कप चाय और
नाश्ता बनादो.....
🤣🤣🤣🤣🤣
भैया जैसे ही चेयर से उठे
भाभी : कहाँ जा रहे हो मेरे
लिए चाय बनाने...
भैया : नहीं में तुम्हारी आदतों
से परेशान हो गया हूं मैं
भाई से बात करता हूं वो
भाभी के साथ इतना खुश कैसे रहता हैं??
भैया मोबाइल कान पर
लगाते हैं
5 सेकंड बाद इधर उधर देखते है और फोन काट देते है
भाभी : क्या हुआ ?
हो गई भैय्या से बात
भैया: नहीं, वो अभी बिजी है
बोल रहा है बाद में कॉल करना अभी में भाभी के लिए
चाय बना रहा हूं.....
🤣🤣🤣🤣🤣
भाभी : चलो जाने दो चाय ,नाश्ता
तुम कितने भोले हो ...
तुम्हे तो कोई भी आसानी से
बेवकूफ बना देता है
भैया :हां शुरुवात तो तुम्हारे
मायके वालो ने करी थी...🤣🤣🤣🤣🤣🤣
भाभी :तुम हर बात मेरे
मायके वालो को क्यों लेकर
आते हो
भैया :तो वो भी आग में घी
डालते रहते हैं
भाभी: अब क्या किया मेरे
मायके वालों ने...
भैया: फोन लगाकर रोज पूछते रहते हैं आप हमारी
बेटी के साथ खुश तो हो ना
🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣
भैया : चलो जाने दो ये बाते,
तुमने आज के प्रोग्राम की अच्छे
से तैयारी कर ली ना
भाभी ; अरे कहा ..
में गिर गई थी मुझे लग गई
भैया: अरे कहां गिर गई थी
और कहा लग गई..
भाभी : बेड पर गिर गई थी
और आंख लग गई
🤣🤣🤣🤣🤣
भैया : सुनो संगीता तुम्हे
मालूम है हिपनोटाइज करना
क्या होता है
भाभी : किसी को अपने
कंट्रोल में कर के अपनी मर्जी
के काम करवाना....
भैया; चल झूठी, उसे तो शादी कहते हैं...
🤣🤣🤣🤣🤣🤣
हंसते हंसते कट जाए रस्ते
जिंदगी यूं ही चलती रहे!!
आप सभी का धन्यवाद इतने
अच्छे से सुनने और देखने के
लिए
""बस हो गई हमारी नोकझोंक पूरी ,
ऐसी ही उमंग बनी रहे
इसलिए आप की तालियां है
जरूरी"" !!
🙏🙏🙏🙏🙏🙏
Thank you so much
👍👍👍👍👍Super
ReplyDelete👌👌👌👌
ReplyDelete