-->
सास ससुर_देवरानी जेठानी   पे बोली बोली जाने वाली  शायरी और दोहे...🎊🙏

सास ससुर_देवरानी जेठानी पे बोली बोली जाने वाली शायरी और दोहे...🎊🙏

sassasur

 सास ससुर_देवरानी जेठानी

 पे बोली बोली जाने वाली
 शायरी और दोहे...🎊🙏
_______
 
कुछ खट्टा कुछ मीठा है,
थोड़ा इंदौरी नमकीन जैसा
 तीखा है,😄
जेठजी और जेठानीजी का
 यह रिश्ता गुलाब जामुन
 चाशनी से भी मीठा,
बड़ा ही प्यारा बड़ा अनोखा है!!
______

पापाजी जी मम्मीजी का 
हर सपना हुआ  साकार,
 सदा साथ लेकर चले पूरा परिवार ,
आप ही से है इतना सुंदर
 घर- संसार,
ना शब्द हे ही नहीं  शब्दकोश
 में  आपके हर काम के लिए
 तैयार!!
______

 देवरजी को पसंद है देवरानी
 जी की स्माइल,
आंखों ही आंखों में हो जाती है
 बात , 😍
 नहीं रिचार्ज करवाते मोबाइल।।
______

स्नेह ,प्यार और अपनापन
रिश्ते को संजोने के लिए
करते है सदैव जतन,
देवर जी और देवरानी जी
 है जोड़ी नंबर वन,
घर- परिवार की  खुशियों
 का है दर्पण !!
______

 एकदूजे  को अच्छे से
समझते है,
जेठजी- जेठानीजी सभी
 के दिलों में बसते हैं,
रिश्तो को ऊंचाई देने की
 करते हैं सदा कोशिश,
इनके मन के मंदिर में
हम सपरिवार रहते हैं!!
_____

 नमक मिर्च के बिना  नहीं होता भोजनमें स्वाद  ,
हमारे प्यारे देवर -देवरानी करते नही वाद -विवाद
आपस में प्यार है इतना,
इसी वजह से है ये जोड़ी
आबाद!!
______

 रूप बदलकर छोटी बहन
 जैसी देवरानी मेरे जीवन में
आई है,
 प्रीत की रीत तुमने खूब निभाई है,
जो भी आए गुण तुम्हारे
गाए,
देवर जी और  परिवार
 में खुशियों छाई  है!!
______

देवरजी है हसमुख
और प्यारी है देवरानी,
खुबसूरत ये जोड़ी लगती
 बड़ी सुहानी,
हंसते-मुस्कुराते बीते 
 हर दिन आप दोनो का,
 आपस का तालमेल 
देख कर लगता हैं,
जैसे ईश्वर की है
परिवार पर मेहरबानी!!
💐💐💐💐💐💐

1 Response to "सास ससुर_देवरानी जेठानी पे बोली बोली जाने वाली शायरी और दोहे...🎊🙏"

Let us know your feedback