-->
🌸गणगौर के छोटे दोहे-15🌼(गणगौर गीत एवं दोहे) by-Sandhya Maheshwari

🌸गणगौर के छोटे दोहे-15🌼(गणगौर गीत एवं दोहे) by-Sandhya Maheshwari

happygangour

 🌸गणगौर के छोटे दोहे-15🌼


1.कभी करे प्यार कभी करे फाइट
 मेरे लिए साजन जी मेरे मिस्टर राइट

2. शेरावाली मैया करती हूं प्रणाम तुझे 
संजय जी है पिया दे अखंड सुहाग मुझे

3. दिल में उमंगों का बहता सैलाब है
 साजन जी से मिलने के लिए दिल बेताब है

4. सवर के बैठी हूं मेरे साजन जी घर आए
 वह बेफिक्र दोस्तों के साथ महफिल सजाए

5. ना टूटती होना बिखरती हूं 
साजन जी का साथ है इतना प्यारा हर मुश्किल से दोगुना होकर निखरती हूं

6. इंदौर में फेमस है जलेबी और पोहा 
साजन जी का नाम लेकर बोलू गणगौर का  दोहा

8. चमकते रहे तारे गगन में महफिले यूं ही सजती रहे
साथ हो साजन जी का और प्यार की शहनाइयां बस्ती रहे

9. मूडी है मेरे साजन जी कभी सेट तो कभी हैप्पी
 मूड बदलना मुझे आता है मेरे पास जादू की झप्पी

10. साजन जी को पाकर जिंदगी जन्नत हो गई
 ईश्वरगोरा से जो मांगी थी वह पूरी मन्नत हो गई


 🌸गणगोर  के छोटे दोहे-16🌼

१. आसमान में है जितने तारे,
साजन जी है इतने प्यारे!!

२. साजन जी के नाम की मेहंदी हाथों में रंग लाती है,
गणगौर की पूजा से जीवन में खुशियां आती है!!

३. खुशियों से रहो मालामाल ना हो कोई घिसा पीटी,
मैं सदा बनके रहूं साजन जी की स्वीटी!!

४. जाने क्या जादू है साजन जी के चेहरे में हम आंखें सेक लेते हैं,
जब भी जाए बाहर तो हम उनकी डीपी देख लेते हैं!!

५. पाया है मैंने साजन जी का प्यार,
इससे ज्यादा क्या चाहिए ईश्वर गोरा जी से उपहार!!

६. मन में खुशियां छाई गणगौर है आई,
सब सखियों को साजन जी मैंने दी है गणगौर की बधाई!!

७. जीवन के सफर में सदा रहना साजन जी मेरे संग,
आप ही ने भरे हैं मेरे जीवन में रंग!!

८. दीपक के संग ज्योति हो जैसे,
साजन जी के संग मेरी जोड़ी जचती है ऐसे!!

९. ना चांद की चाहत ना तारों की ख्वाहिश,
हर जन्म में मिले साजन जी बस यही फरमाइश!!

1०. साजन जी की चार बातें मैं मुस्कुरा कर सुन लेती हूं,
उनसे हारकर उन्हीं को जीत लेती हूं!!

Sandhya Maheshwari

0 Response to "🌸गणगौर के छोटे दोहे-15🌼(गणगौर गीत एवं दोहे) by-Sandhya Maheshwari"

Post a Comment

Let us know your feedback